लाडपुरा: चंबल गार्डन में अतिक्रमण देख शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भड़के, आयुक्त को हटाने के दिए निर्देश
Ladpura, Kota | Jul 24, 2025 चंबल गार्डन कोटा में अतिक्रमण और अवैद्य कब्जे हटाने को लेकर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने गुरुवार दोपहर 12 बजे सख्त निर्देश दिए। नगर निगम कोटा दक्षिण के वृक्षारोपण कार्यक्रम में यातायात पार्क में पौधारोपण करने पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने चंबल गार्डन में धार्मिक आधार पर अवैद्य कब्जे देखकर सख्त नाराजगी जताई।