लाडपुरा: कोटा में डेढ़ साल की मासूम पर कुत्तों का हमला, मुंह से पकड़कर 5-7 फीट घसीटा, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Ladpura, Kota | Jul 24, 2025 कोटा में डेढ़ साल की बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची के कुछ दूरी पर ही उसके दादा टहल रहे थे, दादा पोती को बचाने दौड़े तब कुत्ते ने उसे मुंह में पकड़कर 5-7 फीट तक घसीटा। इसमें बच्ची की पीठ पर 2-3 घाव हो गए, जबकि 4-5 जगह दांत के काटने के निशान हैं।