लाडपुरा: यूआईटी ऑडिटोरियम के निकट बनी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के बाहर गैस लाइन फटी, मचा हड़कंप, कर्मचारी पहुंचे मौके पर
Ladpura, Kota | Jul 24, 2025 यूआईटी ऑडोटोरियम के पास बनी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के सामने गेल गैस की पाइप लाइन गुरुवार शाम 5 बजे करीबन फुट गई। प्रेशर के साथ जोर से आवाज आने व बदबू फैलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।मल्टी स्टोरी के मैनेजर ने इसकी सूचना कंपनी व पुलिस प्रशासन को दी। इसी दौरान कंपनी का एक कॉन्ट्रेक्टर उसी इलाके में था। कॉन्ट्रेक्टर ने मौके पर जाकर लाइन को फोल्ड किया।