शाहगंज: मयारी गांव निवासी युवा होम्योपैथिक डॉक्टर की सड़क हादसे में हुई मौत
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के मयारी गांव निवासी युवा होम्योपैथिक डॉक्टर विकास प्रजापति का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान रविवार की सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। करीब 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली