शाहबाद: मझोला रोड की बदहाली पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन
#jansamasaya
Shahbad, Baran | Jun 7, 2026 जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली कस्बाथाना-मझोला मार्ग की जर्जर हालत और नालियों के अभाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सड़क क्षतिग्रस्त है और बारिश में कीचड़ व जलभराव से आवागमन मुश्किल हो जाता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश के बाद जाम खुलवाया।