सांगानेर: जयपुर के त्रिपोलिया गेट इलाके में कार चालक के साथ मारपीट और अपहरण का प्रयास, अज्ञात बदमाशों ने युवक से की मारपीट
जयपुर के त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद कार चालक के साथ मारपीट और अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होने पर उसे मरम्मत कराने के बहाने एक गेराज ले जाया गया। जहां पहले से बुलाए गए युवकों ने चालक के साथ मारपीट की और जबरन कार में डालकर ले जाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।