चम्बा: मणिमहेश यात्रा में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, यात्रा मार्ग की मरम्मत शुरू
Chamba, Chamba | Jul 7, 2026 चंबा में मणिमहेश यात्रा के लिए अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने यात्रा मार्ग की मरम्मत दोबारा शुरू कर दी है। वन विभाग ने हड़सर से ऊपर चेक पोस्ट स्थापित कर श्रद्धालुओं की निगरानी बढ़ाई है। प्रशासन ने सावधानी बरतने की भी अपील की है।