अनूपपुर। गंगा दशहरा के अवसर पर शिव मारुति युवा संगठन ने केवल जागरूकता की बातें नहीं कीं, बल्कि श्रमदान कर मिसाल पेश की। संगठन के युवाओं ने सोन नदी पुल के पास पहुंचकर जल स्रोत की साफ-सफाई अभियान चलाया। युवाओं ने कचरा हटाकर जल स्रोत को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया और लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।