शामली: डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया, समस्याएं भी सुनी
Shamli, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक डीएम शामली अरविंद कुमार ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं कार्यालय के कार्यों के संपादन संबंधित जानकारी ली। कार्यालय में स्वच्छता एवं आगंतुकों की व्यवस्था करने एवं सैनिकों के कल्याण सम्बन्धित योजनाओं को प्रसार के निर्देश दिए गए।