लकड़ी नबीगंज: परौली मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल
लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के परौली मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से दोनों पक्षों के घायल हो गए। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों का पहचान अंकित तिवारी अभिषेकमणि तिवारी एवं दूसरे पक्ष के इजहार अली अफजल हुसैन के रूप में किया गया है।