लकड़ी नबीगंज: लकड़ी नवीगंज ई-किसान भवन में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
लकड़ी नवीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रविवार को अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन के दौरान एक दूसरे को गुलाल लगाया गया । अधिकारियों ने क्षेत्र वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाने का अपील किया।