लकड़ी नबीगंज: लकड़ी नवीगंज थाने में होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
लकड़ी नवीगंज थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को देखते हुए थाना अध्यक्ष ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति का बैठक किया। थाना अध्यक्ष ने क्षेत्र वासियों से होली पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने का शांतिपूर्ण माहौल में अपील किया। होली पर्व को लेकर शराब का सेवन करने एवं अश्लील गाना का उपयोग करने वाले लोगों पर पुलिस का पैनी नजर रहेगी।