लकड़ी नबीगंज: खवाशपुर के समीप से पुलिस ने 16 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लकड़ी नवीगंज थाना के खवाशपुर के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह द्वारा जानकारी दिया गया। तलाशी के दौरान कारोबारी शतन चौधरी के पास से 16 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है । प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कारोबारी को शनिवार को जेल भेज दिया है ।