लातेहार: शादी का कार्ड बांटने निकले बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत, 7 मई को छोटे भाई की शादी से पहले मातम
लातेहार जिले के बेतला नाका के समीप शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद शादी वाले घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया।