जौनपुर: सरकारी खलिहान भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम से कार्रवाई की मांग की गई
जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र के राजेपुर गांव में सरकारी खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार आराजी संख्या 9मि/0.384 हेक्टेयर खलिहान भूमि पर कई लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है। ल