कुरूद: कुरूद में नगर पालिका अध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री से की भेंट, एल्डरमेन नियुक्ति पर धन्यवाद
कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विधायक अजय चन्द्राकर से भेंट कर नवनियुक्त एल्डरमेन की नियुक्ति और आदर्श नगर के दर्जा पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर कई पार्षद भी मौजूद थे।