शामली: शामली महोत्सव 2026 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, जारी किए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | Apr 8, 2026 बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम शामली अरविन्द कुमार चौहान ने शामली महोत्सव- 2026 के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने महोत्सव के आयोजन हेतु नामित अधिकारियों को दायित्व सौंपे और तैयारी के निर्देश दिए। 08 मई से 11 मई तक 4 दिवसीय तिथि प्रस्तावित की गई और स्थल वीवी डिग्री कॉलेज शामली होगा।