जहानाबाद: एक सप्ताह में पुलिस ने हत्या के प्रयास, डकैती सहित विभिन्न मामलों में 81 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दिए निर्देश
जहानाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह में 81 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या के प्रयास, डकैती, पुलिस पर हमला, एससी-एसटी तथा उत्पाद अधिनियम सहित कई गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं। एसपी विनीत कुमार के अनुसार सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर फरार वारंटियों व अपराधियों को पकड़ा गया। सभी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश की।