ग्वालियर गिर्द: PACL चिटफंड कंपनी में निवेश के नाम पर ₹2 लाख की ठगी, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज
उपनगर की मुरार पुलिस ने करीब 12 साल पुराने मामले में मुकेश अग्रवाल और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।चिक संतर मुरार में रहने वाली रेखा शर्मा की मुकेश अग्रवाल आदि से पहचान थी मुकेश अग्रवाल ने उसे PACL कंपनी में पैसा लगाने और कुछ ही समय में इसके दोगुना हो जाने का झांसा देकर करीब 2 लाख रुपए का निवेश कराया था।