मुगलसराय: आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन का एसी खराब होने पर आक्रोशित यात्रियों ने डीडीयू स्टेशन पर किया जमकर हंगामा,
शनिवार को आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन का एसी खराब होने से यात्रियों ने डीडीयू स्टेशन पर जमकर किया हंगामा। डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर इसकी शिकायत की थी शिकायत के बावजूद एसी ठीक नहीं हो सका और ट्रेन आगे के लिए खुल गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। इसके बाद प्लेटफार्म पर खड़े होकर हंगामा करने लगे।हंगामा के कारण ट्रेन पौने दो घंटे तक खड़ी रही।