बहरोड़: बहरोड के मांढण में होटल संचालक पर हमले के विरोध में व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
Behror, Alwar | Nov 2, 2025 बहरोड़ के मांढण थाना क्षेत्र के कान्हावास बस स्टैंड स्थित मन्नत होटल के संचालक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को दोपहर 2 बजे कान्हावास कस्बे के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया। घटना के तीसरे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखा गया।