इंदौर: मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजन और यज्ञ का आयोजन, लंबी उम्र की कामना
Indore, Indore | Mar 25, 2025 इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता और संस्था पुरुषार्थ के संस्थापक नानुराम कुमावत द्वारा कराया गया। पूजन और यज्ञ के दौरान विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई है।