इंदौर: रीगल चौराहे पर करणी सेना ने रामजीलाल सुमन और अखिलेश यादव का पुतला फूंका, सुमन की अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया
Indore, Indore | Mar 25, 2025 इंदौर के रीगल चौराहे पर करणी सेना ने सांसद रामजीलाल सुमन और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतलों को लेकर चौराहे पर घूमें। इसके बाद, पुतला दहन किया गया और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जूते-चप्पल से पुतलों पर प्रहार भी किया। करणी सेना का आरोप है कि सांसद सुमन ने अभद्र टिपण्णी की थी।