इंदौर: इंदौर की कई कॉलोनियों में गाइडलाइन बढ़ेगी, जिला प्रशासन को मिले 135 से अधिक सुझाव, सभी प्रस्ताव शासन को भेजे गए
Indore, Indore | Mar 25, 2025 आगामी वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति की प्रस्तावित गाइडलाइन को लेकर प्राप्त सुझाव और शिकायत के आधार पर जिला मूल्यांकन समिति ने 70 नई और कॉलोनी को गाइडलाइन में शामिल किया है, साथ ही कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को लेकर प्राप्त सुझाव के आधार पर आंशिक वृद्धि की गई है,समिति ने प्रस्तावित गाइडलाइन मंजूरी के लिए केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेज दी है।