इंदौर: अनिल नगर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया, हथियार के संबंध में पूछताछ जारी
Indore, Indore | Mar 25, 2025 इंदौर के मालवीय नगर स्थित अनिल नगर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रामकिशन नामक एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पड़ोसियों को डराने-धमकाने और इलाके में अपनी धाक जमाने के लिए हथियार लेकर रंगदारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामकिशन मजदूरी का काम करता है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह पड़ोसियों को डरा रहा था।