बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विद्युत कॉलोनी में सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी व सामान की चोरी
विद्युत कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर करीब 15 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया।घटना का पता परिवार के लौटने पर चला, जब घर का सामान बिखरा मिला।इसके बाद पीड़ित ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।