Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कोटा विकास प्राधिकरण ने सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सकतपुरा स्थित पंचवटी कॉलोनी में खसरा नंबर 227 की करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर केडीए का स्वामित्व बोर्ड स्थापित किया। इसके साथ ही नेवा पैलेस के सामने सड़क सीमा में लगाई गई अस्थायी बोडियों को भी हटाया गया। आयुक्त बचनेश अग्रवाल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान सचिव मुकेश कुमार चौधरी, तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

Ladpura, Kota | Jul 13, 2026

MORE NEWS

कोटा ग्रामीण के बपावर कलां थाना पुलिस ने जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निवासी 38 वर्षीय आनंद कुशवाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 200 रुपये के 285 और 100 रुपये के 23 नकली नोट, कुल 59,300 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने इंस्टाग्राम पर बने दोस्त रवि से 20 हजार रुपये देकर ये नकली नोट खरीदे थे और उन्हें स्थानीय बाजार में चलाने की तैयारी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस जाली नोटों के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच में जुट गई है।

कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोड़क और चेचट थाना क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 101.460 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, हरियाणा ब्रांड की 204 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारें जब्त की हैं। नाकाबंदी के दौरान दोनों वाहनों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में डीएसटी, साइबर टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी है।

कोटा के गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की जिला संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान तेज करने और सक्रिय महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी देने पर चर्चा हुई। साथ ही 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में आयोजित "संसद चलो" प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और जिला स्तर पर समन्वय समिति गठित करने का संकल्प लिया गया।

🚨 ब्रेकिंग | अतिक्रमण के खिलाफ KDA की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
कार्रवाई के तहत कुन्हाड़ी में नाका चुंगी से आगे स्थित करोड़ों रुपये मूल्य के भूखंड से अवैध कब्जा हटाया गया और मौके पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाया गया।
इसके अलावा नान्ता रोड स्थित नेवाजी पैलेस के सामने, लैंडमार्क सिटी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे पटरी के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया।
यह कार्रवाई तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पटवारी अमित, पटवारी रामनिवास तथा थाना अधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

🚨 ब्रेकिंग | अतिक्रमण के खिलाफ KDA की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के तहत कुन्हाड़ी में नाका चुंगी से आगे स्थित करोड़ों रुपये मूल्य के भूखंड से अवैध कब्जा हटाया गया और मौके पर सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाया गया। इसके अलावा नान्ता रोड स्थित नेवाजी पैलेस के सामने, लैंडमार्क सिटी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे पटरी के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया। यह कार्रवाई तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पटवारी अमित, पटवारी रामनिवास तथा थाना अधिकारी सत्यनारायण के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Ladpura, Kota | Jul 13, 2026