बाड़ी: ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में दुकानें रहीं बंद
Bari, Dholpur | May 20, 2026 ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर धौलपुर जिले के बाड़ी शहर में बुधवार सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में दवा विक्रेताओं ने यह बंद रखा। शहर की सत्यनारायण धर्मशाला में वरिष्ठ दवा विक्रेता हरिओम बंसल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार से 2018 में ऑनलाइन दवा बिक्री को अनुमति देने वाले कानून को वापस लेने की मांग