गुमला: शिलम ढलान के पास बोलेरो की टक्कर से आधा दर्जन लोग घायल
Gumla, Gumla | Apr 19, 2026 सदर थाना क्षेत्र के शिलम ढलान के समीप रविवार को दिन के करीब 10:00 बजे एक बोलेरो के चपेट में आने से सरस्वती देवी,सुष्मिता बड़ाईक ,गीतांजलि देवी,भावेश बड़ाईक जीशान सहित कुल आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां बताया कि कोंडरा से मेहमान अपने चाचा के घर डुमरडीह जा रहे थे तभी एक अज्ञात बोलेरो धक्का मारते हुए फरार हो गया।