मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में नवादा घाट पर धड़ल्ले से अवैध बालू खनन, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
मऊरानीपुर के नवादा घाट पर बिना वैध पट्टे के अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन-रात ट्रैक्टरों से बालू की ढुलाई हो रही है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। ग्रामीणों ने खनन माफियाओं पर संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।