ऊंचाहार: शंकरपुर गाँव में नल में पानी भरने को लेकर विवाद के दौरान हुई मारपीट, पांच लोग घायल
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गाँव की निशा ने बताया कि, रविवार की शाम वो नल में पानी भरने गई थी।आरोप है कि पहले से ही घात लगाये बैठे लगभग आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया, मारपीट में उसके अलावा पिता रामरतन, मां कुंती, भाई बबलू व भाभी बेबी घायल हो गई, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।सोमवार को तहरीर दी गई है।