पुरनहिया: पुरनहिया थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से युवती का अपहरण,प्राथमिकी दर्ज
पुरनहिया थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से युवती का अपहरण का मामला सामने आया है। इस बाबत युवती के पिता ने पुरनहिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है। जिसमें चिरैया निवासी शीला देवी, ज्योति कुमारी ,अमन कुमार सिंह को आरोपित किया गया है ।पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।