बदायूं: उझानी कोतवाली गेट पर घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी में बच्चे को लेकर हुई खींचतान, तमाशबीनों की लगी भीड़
Budaun, Budaun | May 6, 2026 बदायूं के उझानी कोतवाली के मुख्य गेट के पास पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी के बीच अपने बच्चे को लेकर सरेआम खींचतान शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना तमाशा बनकर रह गई। बताया जाता है कि कस्बा उझानी के मौहल्ला चटईया के रहने वाले पति पत्नी में पारिवारिक विवाद चल रहा था।