इटावा: इकदिल इलाके के नेशनल हाइवे पर ऑटो और बाइक की टक्कर में ऑटो चालक समेत 3 लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Apr 29, 2025 इकदिल इलाके के पिलखर नहर के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में 3 लोग घायल इलाज जारी है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इकदिल इलाके पिलखर नहर के पास नेशनल हाइवे पर ऑटो चालक नसीब खां और बाइक सवार दो दोस्त अंशुल और महेश घायल हो गए,तीनो घायलो को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहा पर घायलो का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।