शामली: शामली के मतनावली गांव में एमएलसी मोहित बेनीवाल ने किया जनसंवाद, कृष्णा नदी पर पुल बनाने की मांग की
Shamli, Shamli | Apr 9, 2026 गुरूवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एमएलसी मोहित बेनीवाल शामली जिले के गांव मतनावली में पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। गांव के किसानों ने बताया कि गांव मतनावली के कई किसानों के खेत कृष्णा नदी के पार स्थित हैं, जिसके कारण उन्हें आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।