खुरई: तलैया में शराब दुकान खुलने पर वार्डवासियों का हंगामा, तोड़फोड़, आगजनी और पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Khurai, Sagar | Apr 4, 2026 तलैया शराब दुकान उसी जगह पर खुलने से आक्रोशित वार्डवासियों ने किया जमकर हंगामा, पथराव, तोड़फोड़, आगजनी,शराब की लूट,पुलिस से हुई झड़प तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दो घंटों तक चलता रहा हंगामा, वार्डवासियों ने शराब की दुकानों में जमकर की तोड़फोड़ शराब बाटलें तोड़ी, हंगामे में नायब तहसीलदार, महिला अधिकारी, कुछ लोग हुए घायल, शराब ठेकेदार की दुकान को तोड़ा।