नाथनगर: नाथनगर बीडीओ ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नाथनगर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।