पूरनपुर: पांच चोरी की बाइक के साथ दो किशोर दबोचे गए, पुलिस ने उन्हें बाल अपचारी घोषित किया
पूरनपुर पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मंडी समिति की दीवार के पास मकरंदापुर खड़ंजा मार्ग से दो किशोरों को पांच चोरी की मोटरसाइकिलों सहित पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई और विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार बरामद बाइकों में पूरनपुर, माधौटांडा और मैलानी (खीरी) सामिल है।