नरपतगंज: बीबीगंज में 26 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद मौत की जांच एफएसएल टीम कर रही है, पति हिरासत में पूछताछ जारी
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के तामगंज पंचायत के बीवीगंज वार्ड संख्या 10 में 26 वर्षीय विवाहिता का संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है ।मौत के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतका के शव को कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पर एफएसएल टीम ने जांच की ।जबकि पुलिस के द्वारा पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।