मुशहरी: नगर थाना परिसर में शव-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
नगर थाना परिसर में आगामी शव-ए-बारात और महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एएसपी नगर सुरेश कुमार ने की, जबकि थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। बैठक में शांति समिति के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।