कांके: डीपीएस चौक से मेकॉन तक रांची नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Kanke, Ranchi | Jul 3, 2026 डीपीएस चौक से मेकॉन तक शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रांची नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क, फुटपाथ और भूसुर नदी किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान दो अवैध गैरेज, मीट दुकानें तथा सड़क किनारे संचालित पान-गुटखा और अन्य अवैध दुकानों पर कार्रवाई की गई।