श्रीकरणपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे, दोनों में चार लोग हुए घायल
Shree Karanpur, Ganganagar | Dec 3, 2025
श्रीकरणपुर क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए जिनमें कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए बुधवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भारत माला रोड पर एक कार व ट्रॉले में टक्कर हुई जिसमें दो लोग चोटिल हो गए वहीं इसके बाद एक मोटरसाइकिल ने खड़े ट्रॉले में टक्कर मार दी इस हादसे में भी दो लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिनका उपचार जारी है