पटेरा: कुंडलपुर के रुक्मिणी माता मंदिर में लगेगा धार्मिक मेला, होंगे सांस्कृतिक आयोजन
Patera, Damoh | Sep 26, 2026 राधा अष्टमी के अवसर पर आज कुंडलपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रुक्मिणी माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुंडलपुर में मेला लगना तय है। रुक्मिणी माता मंदिर क्षेत्र में गोवर्धन पूजा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।