हुज़ूर: लालघाटी इलाके में बनी तीन मंजिला इमारत में आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 भोपाल के लालघाटी इलाके में बनी तीन मंजिला इमारत में रविवार सुबह आग लग गई। इस बिल्डिंग में 6 रेस्टोरेंट हैं।आग भोज इन रेस्टोरेंट में लगी। इमारत के बेसमेंट में बापू की कुटिया और ग्राउंड फ्लोर पर डोमिनोज का आउटलेट समेत कई छोटी दुकानें भी हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से तीन वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 8 दमकलें मौके पर पहुँची। दीवार तोड़कर दमकलकर्मी अंदर घुसे।