बुलंदशहर: औरंगाबाद में बच्चे पर बिल्ली का हमला, चेहरे पर गहरे घाव, लखावटी पीएचसी में भर्ती
औरंगाबाद कस्बे में एक बच्चे पर बिल्ली ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को लखावटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद निवासी नोमान अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक बिल्ली ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जब तक आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ते, बिल्ली ने बच्चे के चेहरे और शरीर के