बिंदकी: घोरहा गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से दंपति समेत 5 लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत घोरहा गांव के समीप गुरुवार की सुबह 10 बजे अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से उसमें सवार भगवती प्रसाद उनकी पत्नी मीना शुक्ला, गोरी बाई, आयुष तथा प्रशांत कुल पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें गंभीर भगवती प्रसाद तथा उनकी पत्नी मीना शुक्ला रेफर हो गए।