मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री वाले तहखाने का वीडियो वायरल, एक बार में एक ही व्यक्ति कर सकता है प्रवेश, अंदर लाइट की व्यवस्था
Meerut, Meerut | Apr 28, 2026 घर के अंदर डबल बैड में तहखाना बनाकर हथियार फैक्ट्री चलाने वाले बदमाशों ने सोचा था कि वह कभी पकड़े नहीं जाएंगे लेकिन पुलिस या कहें तो स्वॉट टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। सोमवार को तहखाने का वीडियो वायरल हो गया। हर कोई उसे देखकर हैरानी जताता दिखा। ग्रामीणों ने कहा कि घर में रहने वाला परिवार शायद इसी राज के कारण आस पड़ौस में किसी से मतलब नहीं रखता था।