कहरा: बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव स्थित लूटकांड का सहरसा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, साइबर DSP ने दी जानकारी।
Kahara, Saharsa | Sep 12, 2024 बनगांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव स्थित NH RCC पुल के पास से एक फाइनेंस कर्मी प्रदीप कुमार पासवान को अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 42610 रुपया लूट लिया था और घटना स्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही इस लूटकांड का खुलासा कर लिया है। आज साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने सदर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।