कहरा: वनगांव थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी हुआ गिरफ्तार,सदर थाना में DSP साइबर ने किया प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Sep 12, 2024 घटना वनगांव थाना के चैनपुर का है। जहां गत शनिवार को एक निजी फाइनेंस कर्मी प्रदीप पासवान ने हथियार का भय दिखाकर बाइक सवार 3 अपराधियों पर 42610 रुपैया लूट की सूचना थाना को दिया। पुलिस को जांच में पता चला कि घटना को खुद फाइनेंस कर्मी ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल उक्त फाइनेंस कर्मी को गिरफ्तार कर उसके बाइक की डिक्की से 24250/बरामद कर घटना का खुलासा किया।