सिमरी: गंगा में डूबने से वृद्ध की मौत, तीन दिन बाद केशोपुर हनुमान घाट पर मिला शव, नहाने के नदी में डूबने की जताई गई आशंका
Simri, Buxar | Jun 8, 2026 सिमरी प्रखंड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां तीन दिनों से लापता एक वृद्ध का शव गंगा नदी में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान भान भरौली गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय जगनरायण खरवार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वे बीते तीन दिन पहले घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पाया था।